इटावा। लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, इटावा में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शिवानी कुशवाह द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियां, भजन, नृत्य एवं मटकी फोड़ जैसे मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या शिवानी कुशवाह ने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल कोऑर्डिनेटर मिस ऐंजिल तोमर एवं समस्त विद्यालय स्टाफ का विशेष सराहनीय योगदान रहा।
अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ।
