इटावा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, इटावा में 5 अगस्त 2026 को सीबीएसई के नवीन पाठ्यक्रम के अंतर्गत कम्प्यूटेशनल थिंकिंग एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (कक्षा 3 से 8) विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य नई शिक्षा नीति (NEP-2020) के अनुरूप शिक्षकों को आधुनिक एवं नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों से परिचित कराना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं सीबीएसई डीटीसी डॉ. कैलाश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि भविष्य की शिक्षा में कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, समस्या समाधान क्षमता तथा नवाचार की भावना विकसित करने का आह्वान किया।
कार्यशाला में संसाधन विशेषज्ञ डॉ. एन.के. शर्मा एवं सुश्री रणदीप कौर ने गतिविधि-आधारित शिक्षण, पाठ्यक्रम एकीकरण, मूल्यांकन पद्धतियों तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नैतिक एवं जिम्मेदार उपयोग पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया।
प्रतिभागी शिक्षकों ने कार्यशाला को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे कक्षाओं में नवीन शिक्षण विधियों को प्रभावी ढंग से लागू करने में सहायता मिलेगी तथा विद्यार्थियों में 21वीं सदी के आवश्यक कौशल विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
