इटावा। शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित कर रहे चौ. सुघर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, जसवंतनगर, इटावा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। ग्रुप के अंतर्गत चौ. सुघर सिंह लॉ कॉलेज, जसवंतनगर, इटावा के प्रारंभ होने से अब क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में कानून की पढ़ाई करने का बेहतर अवसर मिलेगा।
इस संबंध में संस्थान के प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव एवं ग्रुप डायरेक्टर डॉ. संदीप पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लॉ कॉलेज के प्रारंभ, उपलब्ध पाठ्यक्रमों एवं प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि चौ. सुघर सिंह लॉ कॉलेज, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर से संबद्ध है। कॉलेज को बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) से मान्यता प्राप्त होने के बाद विधि शिक्षा के क्षेत्र में संस्थान ने एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाया है।
कॉलेज में बी.ए. एलएल.बी. (पांच वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम) एवं एलएल.बी. (तीन वर्षीय पाठ्यक्रम) में प्रवेश प्रारंभ हो चुके हैं। 12वीं कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी बी.ए. एलएल.बी. के लिए तथा स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थी एलएल.बी. पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकते हैं।
प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव ने कहा कि चौ. सुघर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारपरक उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना है। लॉ कॉलेज का प्रारंभ इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विद्यार्थियों को विधि के क्षेत्र में मजबूत शैक्षणिक आधार देने के साथ-साथ उनके व्यावसायिक एवं व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
ग्रुप डायरेक्टर डॉ. संदीप पांडेय ने बताया कि विद्यार्थियों को विधि की सैद्धांतिक शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान, कानूनी तर्क, विश्लेषणात्मक क्षमता, मूट कोर्ट गतिविधियों, कानूनी चर्चाओं एवं केस स्टडी के माध्यम से विधि के व्यावहारिक पक्ष से परिचित कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि लॉ कॉलेज के प्रारंभ होने से इटावा एवं आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में विधि शिक्षा प्राप्त करने का बेहतर अवसर मिलेगा।
उन्होंने बताया कि विधि शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी भविष्य में अधिवक्ता, न्यायिक सेवा, विधिक सलाहकार, कॉर्पोरेट विधि सहित कानून से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में अपना करियर बना सकते हैं। कॉलेज का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक वातावरण में गुणवत्तापूर्ण एवं व्यावहारिक विधि शिक्षा प्रदान करना है।
इस अवसर पर प्रबंधन सदस्य अशांक हनी यादव, डॉ. रीमा मंडल, प्रदीप यादव, रविन्द्र सिंह, फ्रांसिस के. ए., आस्था त्रिपाठी, गौरव भदौरिया, गौरव यादव ,मनीष चौधरी सहित संस्थान का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
चौ. सुघर सिंह लॉ कॉलेज को बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मिली मान्यता, इटावा जिले में बी.ए. एलएल.बी. का एकमात्र कॉलेज
