मेलबर्न की विक्टोरियन पार्लियामेंट में डॉ. विवेक यादव को मिला ‘भारत गौरव अवार्ड 2026’

प्रवासी भारतीयों के राष्ट्रहित में योगदान ,,कला, शिक्षा, समाज सेवा और व्यवसाय के लिए संस्कृति युवा संस्थान द्वारा दिया जाने वाला भारत का सबसे प्रतिष्ठित ‘भारत गौरव अवार्ड 2026’ इस वर्ष विजनरी शिक्षाविद और भारतीय इंडोर क्रिकेट के कप्तान डॉ. विवेक यादव को प्रदान किया गया है।
विगत बुधवार ,10 जून 2026 को ऑस्ट्रेलिया की विक्टोरियन पार्लियामेंट, मेलबर्न में आयोजित विशेष अवॉर्ड समारोह में ‘विक्टोरिया के पर्यटन मंत्री स्टीव डिमोपुलोस मेंबर ऑफ पार्लियामेंट, विवियन न्गुयेन ए एम, चेयरपर्सन, विक्टोरियन मल्टीकल्चरल कमीशन, विक्टोरियन पार्लियामेंट की सांसद, के महंत श्री डॉ. नरेशपुरी जी महाराज,श्री मेहंदीपुर बालाजी एवं पं. सुरेश मिश्रा’ द्वारा यह सम्मान डॉ विवेक यादव को प्रदान किया गया।


इस वर्ष ‘भारत गौरव अवार्ड 2026’ से सम्मानित होने वाली विभूतियों में पद्म भूषण, पद्म श्री स्व. पीयूष पांडेय भारतीय विज्ञापन जगत के पितामह, पद्म श्री डॉ.सोमा घोष प्रख्यात शास्त्रीय संगीतकार, पद्म श्री सद्गुरु ब्रह्मेशानंद आचार्य पीठाधीश्वर श्री दत्ता पद्मनाभ पीठ, श्रीमती अमृता फडणवीस शास्त्रीय कलाकार एवं महाराष्ट्र की प्रथम महिला, प्रदीप तिवारी प्रथम भारतीय मूल के मेयर मैरीबर्नॉन्ग-विक्टोरिया, कौशलिया वाघेला पूर्व सांसद विक्टोरिया-ऑस्ट्रेलिया, स्व.श्री निर्मल कुमार जैन सेती जैन समुदाय के प्रख्यात समाज सुधारक, डॉ.विवेक यादव चेयरमैन सर मदनलाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, चेयरमैन दिल्ली पब्लिक स्कूल इटावा व संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल इटावा-मप्र एवं पूर्व भारतीय इंडोर क्रिकेट कप्तान, (डॉ.) निर्मला एस.मौर्य पूर्व कुलपति वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय उप्र, डॉ.राम सवानी एमडी सवानी हेरिटेज कंजर्वेशन, सुश्री सहेर भामला फाउंडर भामला फाउंडेशन-पर्यावरणविद्, डॉ.सेतुरथनम रवि पूर्व चेयरमैन BSE, डॉ.अशोक जैन फाउंडर किड्जकेयर पीडियाट्रिक्स-अमेरिका एवं भारत, प्रो. योगाचार्य धकाराम योग गुरु इनर पीस इंडिया, राजयोगी बी.के.सूर्या भाईजी ब्रह्माकुमारीज, स्वामी श्री अद्वैतानंद गिरी जी चेयरमैन इंटरनेशनल मेडिटेशन फाउंडेशन यूएसए, श्री रणधीर ठाकुर एंटरप्रेन्योर-अमेरिका, सुश्री रीटा सगरानी फाउंडर-ओरिएंटिक ऑस्ट्रेलिया, डॉ.रत्तन विरक फाउंडिंग को-चेयर इंडिया ऑस्ट्रेलिया स्ट्रेटेजिक अलायंस, श्री सनवर हर्षवाल मैनेजिंग पार्टनर हर्षवाल एंड कंपनी यूएसए, श्री संजय शर्मा डायरेक्टर इंडियन एंड ऑस्ट्रेलियन मल्टीकल्चरल स्पोर्ट्स एसोसिएशन, श्री नरेंद्र भाना कम्युनिटी लीडर न्यूजीलैंड शामिल थे।

डॉ.विवेक यादव के दूरदर्शी नेतृत्व में ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी पृष्ठभूमि के 10,000 से अधिक छात्र-छात्राएं वर्तमान में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा के साथ साथ मैनेजमेंट, सूचना प्रौद्योगिकी, नर्सिंग और मेडिकल जैसे क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इसी वजह राष्ट्र निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाने वाली इन विभूतियों की सूची में इटावा के डॉ.यादव का नाम शिक्षा क्षेत्र से शीर्ष पर है।

डॉ.यादव ने 2002 वर्ल्ड कप, वेलिंगटन, न्यूजीलैंड में भारतीय इंडोर क्रिकेट टीम का कप्तान के रूप में नेतृत्व किया था। इसके बाद 2004 वर्ल्ड कप, कोलंबो, श्रीलंका और 2006 वर्ल्ड कप, ब्रिस्टल, इंग्लैंड में उप-कप्तान के रूप में देश का प्रतिनिधित्व किया गया था।

डॉ. विवेक यादव के शैक्षिक सुधारों की गूंज अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर निरंतर रही है। उन्हें वर्ष 2019 में ब्रिटिश पार्लियामेंट, हाउस ऑफ कॉमन्स, लंदन में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जा चुका है। वर्ष 2024 में पोर्ट लुइस, मॉरीशस में मॉरीशस के राष्ट्रपति, विदेश मंत्री एवं शिक्षा मंत्रालय द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया गया।
बुधवार को मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया में आयोजित एवार्ड समारोह में ऑस्ट्रेलिया में आवासित भारतीय समुदाय के गणमान्य सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *