बच्चे देश की अनमोल धरोहर हैं, इनके सपनों को पंख देना हमारा कर्तव्य है-शिव प्रसाद यादव

कर्वाखेड़ा,14 नवंबर 2026 — ज्ञानस्थली स्कूल, कर्वाखेड़ा में आज देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस के अवसर पर बाल दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।विद्यालय की प्रार्थना सभा के पश्चात ज्ञानस्थली विद्यालय समिति के चेयरमैन शिवप्रसाद यादव ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलित कर पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने कविता पाठ, भाषण, गीत, नृत्य एवं अन्य गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विद्यालय के नेतृत्व में प्रवीण प्रधानाचार्य अंशुल तिवारी ने बच्चों को बाल दिवस के महत्व से अवगत कराते हुए पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन, विचारों तथा बच्चों के प्रति उनके स्नेह के बारे में बताया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को उपहार एवं मिठाइयां भी वितरित की गईं। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भव्य बाल मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मेले में विभिन्न प्रकार के खान-पान के स्टॉल, मनोरंजक गतिविधियां एवं आकर्षक खेलों की व्यवस्था की गई। बच्चों ने मेले का भरपूर आनंद लिया और उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता की।बाल मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे विद्यालय परिसर को उत्सवमय बना दिया। अंत में सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति प्रमुख शिवमंगल, ज्ञानस्थली ग्रुप ऑफ स्कूल्स के स्पोर्ट डायरेक्टर वासिफ खान, वित्त विभाग प्रमुख नीरज त्रिपाठी व विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *