तीन माह का प्रशिक्षण पूर्ण कर रंजीत सिंह चौहान बने एनसीसी लेफ्टिनेंट, महाविद्यालय में खुशी का माहौल

जसवंतनगर। चौ० सुघर सिंह एजुकेशनल एकेडमी (ऑटोनॉमस कॉलेज) के प्राध्यापक रंजीत सिंह चौहान ने तीन माह का कठिन प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण कर एनसीसी में एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर (एएनओ) के रूप में लेफ्टिनेंट पद प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से महाविद्यालय में हर्ष का माहौल है।
रंजीत सिंह चौहान ने 3 जनवरी को महाराष्ट्र के नागपुर स्थित ऑफिसर ट्रेनिंग सेंटर (ओटीए) कामटी में प्रशिक्षण हेतु प्रस्थान किया था। 4 अप्रैल को प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत उन्हें लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर द्वारा स्टार लगाकर सम्मानित किया गया।
अब लेफ्टिनेंट रंजीत सिंह चौहान महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।
इस उपलब्धि पर चौ० सुघर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन डॉ० बृजेश चंद्र यादव ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। वहीं ग्रुप के प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव ने माला, शॉल एवं शील्ड भेंट कर उनका सम्मान किया और इसे महाविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।
संस्थान के निदेशक डॉ० संदीप पाण्डेय तथा मैनेजिंग कमेटी के सदस्य अशांक यादव ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ० जितेंद्र यादव, शिक्षा संकाय के विभागाध्यक्ष नितिन आनंद, कृषि संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ० यादुवेंद्र यादव, परीक्षा नियंत्रक धर्मेंद्र कुमार, उप परीक्षा नियंत्रक सुशील यादव सहित समस्त महाविद्यालय परिवार ने लेफ्टिनेंट रंजीत सिंह चौहान को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *