पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल में परीक्षा परिणाम सर्वश्रेष्ठ रहा

इटावा। आज जनपद में हुए सी बी एस ई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा परिणाम में पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम “सर्वश्रेष्ठ” रहा, जो विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन तथा शिक्षकों के समर्पण का प्रतीक है।
विद्यालय के टॉप 5 मेधावी छात्र-छात्राओं में आराध्या गुप्ता ने 97% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं वैष्णवी ने 93%, उदित राज व अंशिका ने 92-92% तथा ईशानी ने 91% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. कैलाश चंद्र यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह शानदार परिणाम विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर विद्यार्थियों को भविष्य के लिए सक्षम बनाना है।
विद्यालय के प्राचार्य अरविंद कुमार तोमर ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि छात्रों ने अनुशासन, समर्पण और आत्मविश्वास के साथ यह सफलता प्राप्त की है। यह उपलब्धि उनकी नियमित पढ़ाई और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है।
परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल छा गया। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों और विद्यालय को देते हुए उनके मार्गदर्शन व प्रेरणा को सफलता का आधार बताया। इस दौरान अभिभावकों में भी गर्व और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है। यह उपलब्धि भविष्य में और बेहतर परिणामों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *