स्वतंत्रता का पर्व देशभक्ति, एकता, अनुशासन और जिम्मेदारी का संदेश देता है : शिवप्रसाद यादव

कर्वाखेड़ा, 15 अगस्त 2026। ज्ञानस्थली विद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय समिति के अध्यक्ष (चेयरमैन) शिवप्रसाद यादव ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर तथा मां भारती के वीर सपूतों को पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इसके बाद उन्होंने ध्वजारोहण किया। तिरंगा फहरते ही विद्यालय परिसर ‘भारत माता की जय’ के जयघोष से गूंज उठा।

इस अवसर पर शिवप्रसाद यादव ने विद्यालय में उपस्थित अभिभावकों, क्षेत्रवासियों एवं छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस और बलिदान का परिणाम है। तिरंगे की हर लहर हमें उन महान वीरों की याद दिलाती है, जिन्होंने राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम जिम्मेदार, ईमानदार और देशभक्त नागरिक बनकर राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान दें। आजादी केवल अधिकार नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है, जिसे प्रत्येक नागरिक को पूरी निष्ठा के साथ निभाना चाहिए।

श्री यादव ने कहा कि एकता, शांति और देशभक्ति ही मजबूत एवं विकसित भारत की असली ताकत हैं। प्रत्येक नागरिक को संविधान, संस्कृति और देश की विविधता का सम्मान करते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता बलिदानों से मिली है और इसकी रक्षा भी पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ जैसे महान नारों ने देशवासियों में साहस और राष्ट्रप्रेम की भावना जगाई। स्वतंत्रता दिवस हमें उन अनगिनत बलिदानों की याद दिलाता है, जिनकी बदौलत आज हम स्वतंत्र वातावरण में जीवन जी रहे हैं।

कार्यक्रम के अंत में उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता का यह पावन पर्व हमें देशभक्ति, एकता, अनुशासन और जिम्मेदारी का संदेश देता है। हमें ईमानदारी, कड़ी मेहनत और परस्पर सम्मान के साथ देश की उन्नति में योगदान देकर स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत को आगे बढ़ाना चाहिए।

कार्यक्रम के समापन पर छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों को मिष्ठान्न वितरित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रमुख शिवमंगल सर, ज्ञानस्थली ग्रुप ऑफ स्कूल्स के स्पोर्ट डायरेक्टर वासिफ खान सर, वित्त विभाग प्रमुख नीरज त्रिपाठी सर सहित विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *