आचार्य आदिसागर अंकलीकर इंटर कॉलेज में धूमधाम के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पर्व

इटावा। आचार्य आदिसागर अंकलीकर इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम झंडा रोहण के बाद विद्यालय के प्रबंधक विशुन कुमार चौधरी ने दीप प्रज्वलन तथा महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, शानदार नृत्य प्रस्तुतियां, और स्वतंत्रता संग्राम के वीरों पर आधारित लघु नाटिका (नाटक) प्रस्तुत किए। कुछ छात्रों और शिक्षकों ने देश के इतिहास व बलिदान पर प्रेरक भाषण दिए।छात्र और छात्राओं ने प्रांगण को तिरंगे गुब्बारों और फूलों से सुंदर ढंग से सजाया।

विद्यालय के प्रबंधक विशुन कुमार चौधरी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस एक ऐतिहासिक पर्व है, आज से 80 वर्ष पूर्व भारत को अंग्रेजों से आज़ादी मिली थी। भारत, जिसने अपना अस्तित्व खो दिया था, को पुनः अपनी पहचान मिली। अंग्रेज भारत आए और यहां के परिवेश को बड़े ध्यान से जानने और परखने के बाद, हमारी कमजोरियों को ध्यान में रखते हुए हम पर आक्रमण किया और करीब दो सौ वर्षों तक शासन किया। हमारे वीर योद्धाओं ने कई लड़ाईयां लड़ी और उसके बाद जाके 15 अगस्त 1947 को हमें आज़ादी मिली।तब से लेकर आज तक, हम हर वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते आए हैं। हम सभी का नैतिक कर्तव्य है कि हम अपने देश की अखंडता शुचिता को बनाए रखें। विद्यालय की प्रधानाचार्या सोहिनी यादव ने स्वतंत्रता दिवस की सबको शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर उप प्रधानाचार्या  अचला वर्मा अशोक नारायण,चेतन सिंह, सुमित यादव, राजीव यादव, अविनाश कुमार, सुमित सिंह, विपिन कुमार, अविनेश कुमार, शिखा अग्रवाल,शीला शर्मा,श्रुति यादव,प्रीति राही,नेहा शर्मा,विनीत कुमार,तनीषा ठाकुर,रेनू चौहान,मीनाक्षी दीक्षित रोशनी मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *