कांवड़ यात्रा से लौट रहे दर्शनार्थियों का ऑटो डीजे वाहन से टकराया, पांच घायल

इटावा। ऊसराहार थाना क्षेत्र में कांवड़ यात्रा से लौट रहे दर्शनार्थियों से भरा ऑटो कांवड़ यात्रा में शामिल डीजे वाहन से टकरा गया। हादसे में ऑटो सवार पांच दर्शनार्थी घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि चार अन्य को मामूली चोटें आई हैं।
हादसे के दौरान इंडिया न्यूज़ के जिला संवाददाता सौरभ सिंह भी कांवड़ लेकर लौट रहे थे। घटना को अपनी आंखों के सामने होता देख उन्होंने तत्काल मानवता का परिचय देते हुए घायलों की मदद की। पुलिस का इंतजार किए बिना सौरभ सिंह ने घायलों को अपनी गाड़ी से इटावा जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया।
घटना की सूचना मिलने पर इटावा एसएसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए घायलों का हालचाल जाना और पुलिस फोर्स को मौके पर भेजकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
हादसे के बाद मची अफरा-तफरी
कांवड़ यात्रा के दौरान हुए हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
घायलों को समय रहते अस्पताल पहुंचाकर सौरभ सिंह ने मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *