सांसद जितेंद्र दोहरे ने यात्री प्रतीक्षालय का किया उद्घाटन, विकास कार्यों को बताया प्राथमिकता

इटावा। इटावा स्टेशन बजरिया में सांसद निधि से निर्मित यात्री प्रतीक्षालय का उद्घाटन सांसद जितेंद्र कुमार दोहरे ने फीता काटकर किया। उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इस अवसर पर इटावा-मैनपुरी मोटर ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष श्यामू चौहान, यूनियन प्रबंधक कुँवर रफत अली खान एवं यूनियन पदाधिकारियों द्वारा सांसद जितेंद्र दोहरे के साथ ब्लॉक प्रमुख धीरेन्द्र दोहरे, सपा प्रवक्ता विक्की गुप्ता तथा संतोष राजपूत जेई का प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिवकिशोर यादव, उपाध्यक्ष अनवार हुसैन, सचिव संतोष राठौर, रोहित श्रीवास्तव एवं लाला यादव सहित अन्य लोगों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।

सांसद जितेंद्र कुमार दोहरे ने कहा कि सांसद निधि एवं विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अब तक गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के इलाज के लिए ₹1 करोड़ 44 लाख 12 हजार की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है, जिससे अनेक परिवारों को राहत मिली है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्थानों पर यात्री प्रतीक्षालयों का निर्माण कराया गया है।

उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर हाईमास्ट लाइटें लगवाकर रात्रि में प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाया गया है। साथ ही सामाजिक समरसता एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के सम्मान में प्रतिमा स्थापना एवं सौंदर्यीकरण कार्य भी कराए गए हैं। गर्मी के मौसम को देखते हुए लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वाटर कूलर एवं पानी की टंकियों की व्यवस्था भी की गई है।

सांसद ने कहा कि कई विकास कार्य प्रगतिशील हैं, जिन्हें शीघ्र पूरा कर जनता को समर्पित किया जाएगा। उनका उद्देश्य इटावा लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव एवं कस्बे तक विकास कार्य पहुंचाना तथा जनता की मूलभूत समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना है।

कार्यक्रम में शुशील कुमार ‘नाती’, सोनू यादव, विनय यादव, राजा खानजादा, रियाज अंसारी, मन्नू भाई, द्वीप सिंह भदौरिया, विपिन यादव, रंजीत, साजिद, शानू, संजय चौरसिया, जीतू, दीपू यादव, हिमांशु राठौर, सुमित राठौर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *