10 दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण कैंप का आयोजन शुरू 

इटावा। 4 यूपी बटालियन एन.सी.सी. इटावा द्वारा दस दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण कैंप का आयोजन कैंप कमांडेंट कर्नल सुधांशु द्विवेदी के निर्देशन में एमनीव विज़न स्कूल, साँई सिटी उदयपुरा, फर्रूखाबाद रोड, इटावा में किया जा रहा है।

प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सूर्य प्रकाश ने बताया कि इस प्रशिक्षण कैंप में जनपद इटावा एवं औरैया के लगभग 450 कैडेट्स प्रतिभाग कर रहे हैं। कैंप में कैडेट्स को सैनिक गतिविधियों, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता से संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

बटालियन सूबेदार मेजर कपिल देव (सेना मेडल) ने बताया कि कैंप में छात्रों को ड्रिल, फायरिंग, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट, आपदा प्रबंधन, सामाजिक सेवा एवं व्यक्तित्व विकास जैसे विविध विषयों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को अपने कौशल एवं ज्ञान को विकसित करने का अवसर मिलेगा तथा उनमें राष्ट्र सेवा की भावना को सुदृढ़ किया जाएगा।

कैंप के दौरान एनसीसी कैडेट्स को अनुभवी प्रशिक्षकों, जिनमें ट्रेनिंग सूबेदार आनंद भंडारी, सतनाम सिंह, नायब सूबेदार देवेंद्र सिंह, कंपनी हवलदार मेजर विजयंत सिंह चौहान, सरवन सिंह, हवलदार प्रमोद कुमार एवं ठाकुर श्रेष्ठ शामिल हैं, द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त कैंप में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा, जिनमें कैडेट्स अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

विद्यालय के चेयरमैन अतिवीर सिंह यादव ने बताया कि इस कैंप का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं देशभक्ति की भावना का विकास करना है। उन्होंने कहा कि एनसीसी प्रशिक्षण कैंप विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जहाँ वे अपने कौशल एवं ज्ञान को नई दिशा प्रदान कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *