कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई

इटावा-आज दिनांक 21 मई 2026 को कांग्रेस कार्यालय इटावा पर आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा को माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए।
पुष्प अर्पित करते हुए कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा कि युवा सोच वाले राजीव गांधी को 21वीं सदी के भारत का निर्माता कहा जाता है राजीव गांधी जी ने आधुनिक भारत की नींव रखने की दिशा में काम किया उन्हें सूचना तकनीकी और दूर संचार क्रांति का जनक भी कहा जाता है उन्होंने 18 वर्ष की उम्र में युवाओं को मताधिकार देकर उन्हें देश के प्रति जिम्मेदार तथा सशक्त बनाने की पहल की।
पीसीसी सदस्य अरुण यादव ने कहा पंचायती राज से जुड़ी संस्थाएं मजबूती से विकास कार्य कर सकें इस सोच के साथ राजीव जी ने देश में पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त किया गांव के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके इस सोच के साथ उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय की नींव रखी तथा उनकी सरकार में देश में उच्च शिक्षा व्यवस्था का आधुनिकरण और विस्तार हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *