शिक्षक संगठन “यूटा” के निर्विरोध प्रदेश महामंत्री ओमजी पोरवाल, नीरज राजपूत को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त हुए

इटावा।19 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के शिक्षकों के हृदय सम्राट, क्रांतिकारी भाई ओम जी पोरवाल को बरगद रूपी शिक्षक संगठन “यूटा” का निर्विरोध प्रदेश महामंत्री और भाई नीरज राजपूत को प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के अवसर पर स्थान दवा इंडिया (जायका रेस्टोरेंट के ऊपर) पर यूटा टीम इटावा ने उनका स्वागत और सम्मान किया। इस अवसर पर ओम  पोरवाल ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक हित में उनकी समस्याओं को दूर करने लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
और प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज राजपूत ने कहा कि TET के विरोध मे यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन उ०प्र० हमेशा शिक्षकों के साथ है और इस समस्या को दूर करने के लिए यूटा सड़क से लेकर माननीय न्यायालय तक संघर्षरत है।
कार्यक्रम में रवीन्द्र कुमार गुप्ता जिलाध्यक्ष, संजीव कुमार जिला महामंत्री,गौरव गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष,अरुणा अग्निहोत्री जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष,राजीव कुमार जिला कोषाध्यक्ष,शालिनी शाक्य ब्लॉक अध्यक्ष महेवा,प्रदीप यादव, महामंत्री,अश्वनी नगर अध्यक्ष,बलराम सिंह नगर महामंत्री, अखिलेश गुप्ता, भास्कर गुप्ता, अखिलेश श्रीवास्तव,विक्रम सिंह कुशवाह, सुधीर यादव, शैलेन्द्र यादव, विकास गुप्ता, अनुराग पचौरी,उदय प्रताप सिंह,पदमा पोरवाल सहित अनेकों शिक्षक साथी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *