स्वर्गीय कृष्ण गोपाल अग्रवाल की स्मृति में भव्य तुलसी-शालिग्राम विवाह महोत्सव संपन्न, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

इटावा। स्वर्गीय श्री कृष्ण गोपाल अग्रवाल की पावन स्मृति में श्रीमती किरन मित्तल एवं समस्त मित्तल परिवार के सौजन्य से भव्य तुलसी-शालिग्राम विवाह महोत्सव का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ किया गया। धार्मिक परंपराओं एवं सनातन संस्कृति की अनुपम छटा के बीच आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

महोत्सव के दौरान हल्दी, मेहंदी, बारात आगमन सहित विभिन्न मांगलिक रस्मों का आयोजन आकर्षण का केंद्र रहा। भगवान शालिग्राम की भव्य बारात का श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया। भक्ति संगीत, धार्मिक जयकारों और उत्सव के माहौल ने पूरे आयोजन को भक्तिमय बना दिया।

इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ तुलसी माता और भगवान शालिग्राम का विवाह संपन्न कराया गया। विवाह की रस्मों और मांगलिक फेरों के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव में सराबोर नजर आए। पूरे आयोजन स्थल पर उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में मुख्य रूप में सदर विधायक सरिता भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता, पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, मनु पुत्र दास, नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति गुप्ता सहित विनीता गुप्ता, नीरज तिवारी, रामशरण गुप्ता, कृष्ण मुरारी गुप्ता, डॉ. मुकेश यादव, डॉ. आशीष दीक्षित, डॉ. कैलाश चंद्र यादव, डॉ. आनंद मोहन, डॉ. शैलेंद्र शर्मा, शरद बाजपेई, आकाशदीप जैन, विकास गुप्ता, दीपक सक्सेना, हरिओम गुप्ता, रोहित अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, सुमित गर्ग, ललित जैन, मनु गुप्ता, गौरव चौधरी, अमित द्विवेदी, अविरल मिश्रा, डीएस राजपूत, अनुज वर्मा, विकास त्रिपाठी एवं राहुल त्रिवेदी सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

इस अवसर पर स्वर्गीय श्री कृष्ण गोपाल अग्रवाल जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रीमती किरन मित्तल के साथ आनंद मित्तल, मुकुंद मित्तल, दीपक मित्तल, प्रिंसी मित्तल, कोमल मित्तल, हर्षिता मित्तल, निकुंज मित्तल, अदिति मित्तल एवं शानवी मित्तल सहित समस्त मित्तल परिवार ने अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत और अभिनंदन किया।

धार्मिक आस्था, पारिवारिक एकजुटता और सामाजिक समरसता का संदेश देता यह भव्य आयोजन सनातन संस्कृति की सुंदर झलक बनकर सामने आया। पारंपरिक रस्मों, भव्य बारात और श्रद्धालुओं की बड़ी भागीदारी के चलते तुलसी-शालिग्राम विवाह महोत्सव नगर में विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *