इटावा, 29 जुलाई, 2026: भारत की सबसे भरोसेमंद और अग्रणी ज्वेलरी कंपनियों में से एक, कल्याण ज्वेलर्स ने आज इटावा में अपने नए शोरूम का शुभारंभ किया। इसका उद्घाटन बॉलीवुड स्टार करिश्मा कपूर द्वारा किया गया। इस क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को और अधिक मज़बूत करने के उद्देश्य से ब्रांड ने यह अगला कदम बढ़ाया है। यह उत्तर प्रदेश में कल्याण ज्वेलर्स का 38वां शोरूम है। यहाँ ग्राहकों को शानदार माहौल के साथ कल्याण ज्वेलर्स की विभिन्न सिग्नेचर ज्वेलरी लाइन्स से डिज़ाइनों का विस्तृत संग्रह मिलेगा। नया शोरूम इस क्षेत्र के लोगों को खरीदारी का एक बेजोड़ और बेहतरीन अनुभव प्रदान करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए, बॉलीवुड स्टार सुश्री करिश्मा कपूर ने कहा, “कल्याण ज्वेलर्स के नए शोरूम के उद्घाटन के मौके पर आज यहाँ आकर मुझे बेहद खुशी हो रही है। कल्याण ज्वेलर्स जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व की बात है, जिसकी बुनियाद भरोसा, पारदर्शिता और ग्राहकों की संतुष्टि जैसे मज़बूत मूल्यों पर टिकी है। मुझे पूरा विश्वास है कि यहाँ के लोग कल्याण ज्वेलर्स को ढेर सारा प्यार देंगे। वे न केवल हमारी बेहतरीन सेवाओं की तारीफ करेंगे, बल्कि यहाँ पेश किए गए शानदार ज्वेलरी कलेक्शन्स को भी बेहद पसंद करेंगे।”
नए शोरूम के शुभारंभ पर टिप्पणी करते हुए, कल्याण ज्वेलर्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, रमेश कल्याणरमन ने कहा, “इटावा में हमारे नए शोरूम की शुरूआत के साथ, हमारा उद्देश्य एक समग्र इकोसिस्टम तैयार करना और अपने ग्राहकों की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करते हुए उनके शॉपिंग अनुभव को बेहतर बनाना है। हम कंपनी के भरोसे और पारदर्शिता के मूल सिद्धांतों पर कायम रहते हुए, ग्राहकों को विश्व स्तरीय माहौल प्रदान करने और समय के साथ खुद को लगातार अपग्रेड करने की इच्छा रखते हैं।”
इस शुभारंभ की ख़ुशी में, कल्याण ज्वेलर्स ने 1 लाख रुपये से अधिक की खरीदारी पर 0% मेकिंग चार्ज (वैल्यू एडिशन) की घोषणा की है। इसके साथ ही, मेकिंग चार्ज पर 30% तक की छूट और स्टोन वैल्यू पर 15% तक की छूट* भी दी जा रही है। इन ज्वेलरी खरीदारियों पर ‘कल्याण स्पेशल गोल्ड बोर्ड रेट’ भी लागू होगा, जो कि बाज़ार में सबसे कम है और कंपनी के सभी शोरूमों में एक समान (स्टैंडर्डाइज्ड) है। ये सभी ऑफर्स केवल एक सीमित अवधि के लिए ही वैध हैं। कल्याण ज्वेलर्स में बेची जाने वाली सभी ज्वेलरी बीआईएस हॉलमार्क प्रमाणित होती है और कई शुद्धता जांचों से गुज़रती है। इसके साथ ही, ग्राहकों को ‘कल्याण ज्वेलर्स 4-लेवल एश्योरेंस सर्टिफिकेट’ भी मिलेगा, जो शुद्धता, गहनों के मुफ्त लाइफटाइम मेंटेनेंस, उत्पाद की विस्तृत जानकारी, और पारदर्शी एक्सचेंज व बाय-बैक पॉलिसियों की गारंटी देता है। यह सर्टिफिकेशन अपने वफादार ग्राहकों को सबसे बेहतरीन सेवाएं और उत्पाद देने की ब्रांड की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
शोरूम में कल्याण ज्वेलर्स के लोकप्रिय हाउस ब्रांड्स भी उपलब्ध होंगे, जिनमें मुहूरत (शादी के शानदार आभूषणों की विशेष श्रेणी), मुद्रा (हाथों से बनी एंटीक ज्वैलरी), निमाह (टेंपल ज्वैलरी), ग्लो (डांसिंग डायमंड्स), ज़िया (सॉलिटेयर जैसे हीरों के आभूषण), अनोखी (अनकट हीरे), अपूर्वा (विशेष अवसरों के लिए हीरों के आभूषण), अंतरा (शादी के लिए हीरों के खास आभूषण), हेरा (हीरे, जिन्हें आप हर दिन पहन सकती हैं), रंग (कीमती रत्नों के आभूषण) और हाल ही में लॉन्च किया गया लीला (रंगीन स्टोन और हीरे के आभूषण) शामिल हैं।
