इटावा। व्यापारी कल्याण दिवस के अवसर पर सोमवार को प्रेरणा सभागार, विकास भवन इटावा में राज्य कर विभाग द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक सरिता भदौरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि अध्यक्षता अपर आयुक्त ग्रेड-1 राज्य कर, इटावा जोन एच.पी. गंग दीक्षित ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत महान दानवीर भामाशाह की जयंती के साथ हुई। तथा उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया।इस दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी, व्यापारी संगठन के पदाधिकारी, अधिवक्ता तथा राज्य कर विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान व्यापारियों के योगदान की सराहना करते हुए विभिन्न टर्नओवर श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कारोबारियों को सम्मानित किया गया।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में जीएसटी के अंतर्गत 100 करोड़ रुपये से अधिक टर्नओवर वाले दो व्यापारिक प्रतिष्ठानों तिरुपति इन्फ्रा फ्यूल सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड एवं सत्यवती मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड को सम्मानित किया गया। वहीं 50 से 100 करोड़ रुपये के टर्नओवर वर्ग में गिरिश एग्रो फूड्स प्राइवेट लिमिटेड और जय बिल्डर्स को सम्मान मिला।
इसी प्रकार 5 से 50 करोड़ रुपये के टर्नओवर वर्ग में अंजलि ट्रेडर्स एवं साकिर कंस्ट्रक्शन कंपनी, 1.5 से 5 करोड़ रुपये के वर्ग में गौरव बैटरी एंड सोलर सिस्टम, जय गजेंद्र कंस्ट्रक्शन और राम रतन ईंट उद्योग, जबकि 1.5 करोड़ रुपये तक के टर्नओवर वर्ग में रक्षपाल सिंह एवं महिमा देवी यादव कॉन्ट्रैक्टर को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में राज्य कर विभाग के अपर आयुक्त ग्रेड-2 सुरेंद्र मोहन सिंह, संयुक्त आयुक्त बी.पी. सिंह, संतोष कुमार वर्मा, उप आयुक्त अरुण सिंह, सहायक आयुक्त मनीष कुमार राय, गुलाब चंद्र, सुनील कुमार अहिरवार, डॉ. विदिशा शुक्ला सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। राज्य कर विभाग ने व्यापारी कल्याण दिवस के माध्यम से व्यापारियों के योगदान को सम्मानित करते हुए कर अनुपालन के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।
व्यापारी कल्याण दिवस पर उत्कृष्ट कारोबारियों का हुआ सम्मान
