एसएमजीआई बी फार्मा के छात्रों ने लिखी नवीनतम पुस्तक ऑनलाइन/ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर होगी उपलब्ध

इटावा। सर मदनलाल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, इटावा के लिए गौरव का विषय है कि संस्थान के बी फार्मा के विद्यार्थियों द्वारा “पर्यावरण शिक्षा एवं आपदा प्रबंधन” विषय पर पुस्तक लिखी गई है जिसका भव्य लोकार्पण चेयरमैन डॉ विवेक यादव एवं निदेशक डॉ यू एस शर्मा द्वारा किया गया।

यह पुस्तक बीटीई, लखनऊ के डी फार्मा द्वितीय वर्ष के नवीनतम पाठ्यक्रम के अनुरूप ही तैयार की गई है तथा जिसका प्रकाशन समंत पब्लिशिंग द्वारा किया गया है। पुस्तक देशभर के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध होगी।

पुस्तक का लेखन बी.फार्मा के विद्यार्थियों शिखर दीक्षित, मोहम्मद उजैद, आयुष कुमार एवं मोहम्मद हसन रज़ा द्वारा किया गया है। पुस्तक के लेखन एवं संपादन कार्य का मार्गदर्शन एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रेहान उद्दीन ने किया। इस कार्य में संस्थान के समस्त संकाय सदस्यों का भी महत्वपूर्ण सहयोग एवं प्रोत्साहन प्राप्त हुआ।

निदेशक डॉ यू एस शर्मा ने विद्यार्थियों एवं उनके मार्गदर्शक को बधाई देते हुए कहा कि, “विद्यार्थियों द्वारा अध्ययन के दौरान पुस्तक लेखन करना अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायी उपलब्धि है। यह न केवल उनकी शैक्षणिक क्षमता बल्कि संस्थान की शोध एवं नवाचार संस्कृति को प्रदर्शित करता है। मुझे विश्वास है कि हमारे छात्रों की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी अकादमिक लेखन एवं अनुसंधान के लिए अवश्य ही प्रेरित करेगी।”

चेयरमैन डॉ विवेक यादव ने कहा कि यह पुस्तक हमारे संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध संस्कृति एवं नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। मुझे गर्व है कि हमारे बी.फार्मा के विद्यार्थियों ने ऐसी पुस्तक का लेखन किया है जो डी.डी फार्मा के विद्यार्थियों के लिए बेहद उपयोगी सिद्ध होगी। मैं सभी छात्र लेखकों एवं उनके मार्गदर्शक डॉ. रेहान उद्दीन एवं संस्थान के अन्य संकाय सदस्यों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *