(प्रेम कुमार शाक्य)
जसवंतनगर/इटावा। सोमवार दोपहर जसवंतनगर-कचौरा घाट मार्ग पर गिट्टी से भरा एक ओवरलोड डंपर अनियंत्रित होकर गारमपुर रजवाह में कोकाबली गांव के मोड़ पर बंबे में जा गिरा। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक मार्ग पर यातायात बाधित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर सड़क किनारे बनी पुलिया तोड़ते हुए रजवाहे में जा गिरा, जिससे पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
सूचना पर कार्यवाहक थानाध्यक्ष ललित चतुर्वेदी और उपनिरीक्षक शुभम वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से यातायात सुचारु कराया गया। वहीं संबंधित विभाग ने क्षतिग्रस्त पुलिया का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
फोटो कैप्शन: बंबे में पलटा गिट्टी से भरा डंपर।
ओवरलोड डंपर बंबे में गिरा , एक घंटे बाधित रहा यातायात
