21 कलशों की भव्य यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, गूंजे जयकारे

(प्रेम कुमार शाक्य)
जसवंतनगर/इटावा। नगला केहरी में सोमवार को 21 कलशों की भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के वातावरण में हुआ। सती माता की कृपा से आयोजित इस धार्मिक आयोजन में आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कलश यात्रा कथा स्थल से प्रारंभ होकर भगवानपुरा, नगला केशो और मुख्य मार्ग से होते हुए पुनः कथा पंडाल पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान के जयकारे लगाते हुए भक्ति में सराबोर नजर आए। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर शोभायात्रा की अगुवाई की, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में रंग गया।
कथा पंडाल पहुंचने पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन संपन्न कराया गया और विधिवत रूप से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी माया देवी को परीक्षित तथा सत्यानंद महाराज एवं उनकी पत्नी रामप्यारी को यजमान बनाया गया।
आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से श्रीमद्भागवत कथा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की। कथा के दौरान प्रतिदिन धार्मिक प्रवचन, भजन-कीर्तन एवं अन्य आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *