इटावा। सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर में श्री हरिनाम संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भगवान भोलेनाथ के भजनों और हरिनाम संकीर्तन से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव अंशुल, पूर्व मंत्री राम सेवक यादव, सांसद जितेंद्र दोहरे, सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू, प्रदेश सचिव गोपाल यादव, जिला महासचिव वीरू भदौरिया, उपाध्यक्ष आशीष राजपूत सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर सांसद जितेंद्र दोहरे द्वारा श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं को फल वितरित किए गए। जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव अंशुल, सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू, प्रदेश सचिव गोपाल यादव, जिला महासचिव वीरू भदौरिया, उपाध्यक्ष आशीष राजपूत सहित उपस्थित लोगों ने फल वितरण में सहयोग किया।
कार्यक्रम में सर्वेश शाक्य, लीलावती राजपूत, आनंद यादव टंटी, सपा प्रवक्ता विक्की गुप्ता, उमेश राजपूत डुल्ले, राजीव चंदेल राजू, राहुल गुप्ता गीज़ा, प्रवीन कुशवाह, संतोष राजपूत जेई, इंजीनियर सुघर सिंह दोहरे, अखिलेश वर्मा, संतोष राठौर, अनिल दोहरे, राजवीर राजपूत, राकेश यादव, किशन यादव, रवि यादव विधायक, मंजेश यादव, दिनेश यादव, राजीव यादव आजाद, शीलू यादव, संजय यादव, प्रशांत यादव, राजकिशोर भोजवाल समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के संयोजक सपा प्रवक्ता विक्की गुप्ता रहे। सावन के अंतिम सोमवार पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान भोलेनाथ का गुणगान किया और क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की।
