ज्ञान स्थली विजय नगर में हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

इटावा। जन्माष्टमी के अवसर पर ज्ञान स्थली विजय नगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने राधा-कृष्ण का मनमोहक रूप धारण कर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों द्वारा प्रस्तुत राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकियां, भजन, नृत्य एवं मटकी फोड़ कार्यक्रम ने उपस्थित अध्यापकों और अभिभावकों का मन मोह लिया। बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण और राधा के रूप में देखकर विद्यालय के शिक्षक एवं अभिभावक काफी प्रसन्न नजर आए।

कार्यक्रम के दौरान श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनके आदर्शों से संबंधित प्रस्तुतियों ने सभी को प्रभावित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामपाल सिंह ने सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *