इटावा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के 33वें स्थापना दिवस पर गुरुवार को लखनऊ में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के सभागार में स्वदेशी व्यापारिक कुंभ आयोजित हुआ जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में हुए सम्मेलन में देश-प्रदेश से पहुंचे हजारों व्यापारियों ने एक जुटता का प्रदर्शन किया व्यापारियों के हित और प्रदेश को बढ़ावा देने पर मंथन हुआ। वहीं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद इटावा की कमेटी को विगत वर्ष में व्यापारी हित में कियें गये कार्यों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
जिला अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन के नेतृत्व में इटावा जनपद से एक सेकड़ा से अधिक व्यापारी कार्यक्रम में शामिल हुये।
जिला संरक्षक गणेश प्रसाद अग्रवाल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा, डॉ०हरिशंकर पटेल, हरिओम गुप्ता, लल्लू वारसी युवा प्रदेश मंत्री पंकज कुशवाहा, जिला प्रवक्ता इकरार अहमद, जिला कोषाध्यक्ष रंजीत सिंह कुशवाहा, संजीव राजपूत, नगर प्रभारी संजय वर्मा, युवा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास शाक्य, युवा जिला कोषाध्यक्ष ऋषि पोरवाल, जिला मंत्री यामीन रिंकू चौधरी, अशोक कुशवाहा युवा जिला उपाध्यक्ष, नगर मंत्री मोहम्मद उवैस,अभिषेक जैन, आकाश वर्मा, सलमान राईन, अखिलेश यादव, संजय कुशवाहा,आकाश राठौर, जिला संरक्षक मीरा तिवारी, प्रीति दुबे, महिला जिला अध्यक्ष अर्चना कुशवाहा, महिला जिला प्रभारी सुशील राजावत, महिला जिला कोषाध्यक्ष रेनू शुक्ला, महिला जिला उपाध्यक्ष बबीता कुशवाहा, महिला जिला मंत्री रंजना सोनी, महिला जिला मंत्री अनुराधा, उर्मिला तिवारी सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल इटावा की कमेटी को मिला सम्मान
