आगरा शिक्षक सीट से इंजीनियर हरि किशोर तिवारी पर भाजपा ने जताया भरोसा

इटावा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने छह स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की स्वीकृति के बाद जारी सूची में आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से इटावा निवासी इंजीनियर हरि किशोर तिवारी को प्रत्याशी बनाया गया है।

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी इटावा शहर के मोहल्ला चौगुर्जी के निवासी हैं। भाजपा द्वारा उन्हें आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद जिले के राजनीतिक एवं शिक्षक संगठनों में चर्चा तेज हो गई है।

पार्टी ने वाराणसी स्नातक सीट से केदार नाथ सिंह, मेरठ स्नातक सीट से दिनेश गोयल और इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट से अशोक कुमार राठौर को प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. प्रमोद मिश्रा तथा गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से ध्रुव त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया गया है।

बताया गया है कि इंजीनियर हरि किशोर तिवारी कुछ समय पूर्व समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। वह संयुक्त राज्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष भी  हैं।

प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारियां तेज हो गई हैं। आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से इटावा के हरि किशोर तिवारी को प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर स्थानीय स्तर पर भी राजनीतिक गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *