जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक ‘अंशुल’ यादव का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन

इटावा। समाजवादी पार्टी कार्यालय एवं जिला पंचायत सभागार में जिले के प्रथम नागरिक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक ‘अंशुल’ यादव का जन्मदिन धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सभागार एवं उनके आवास पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

जन्मदिन के अवसर पर विशाल भंडारे एवं रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जिला पंचायत अध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेतागण, सांसद जितेंद्र दोहरे, जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू एवं पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव यादव, जिला उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, पार्टी प्रवक्ता, फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जिला सचिव, प्रधान, चेयरमैन एवं पूर्व चेयरमैन, पार्टी पदाधिकारी, सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने पहुंचकर अभिषेक ‘अंशुल’ यादव को जन्मदिन की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *