इटावा में 1 अक्टूबर को लगेगा नशा-मुक्ति एवं नि:शुल्क शिक्षा हेल्प शिविर

इटावा। शहर में नशा-मुक्ति एवं नि:शुल्क शिक्षा हेल्प कार्यक्रम का आयोजन 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को किया जाएगा। कार्यक्रम लक्ष्मण वाटिका, भरथना रोड, इटावा में शाम 4 बजे से 5 बजे तक आयोजित होगा साथ ही संगठन के जिलाध्यक्ष विपिन धनगर के जन्मदिन पर केक काटने का कार्यक्रम होगा । कार्यक्रम की जानकारी आर.डी.एस. टीम के विपिन धनगर ने दी है।

विपिन धनकर ने बताया कि कार्यक्रम में दिव्य कृष्णा गुरु जी का दिव्य दरबार आयोजित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार दरबार में लोगों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय धर्म संघ के तत्वावधान में किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य नशे से मुक्ति और जरूरतमंदों को नि:शुल्क शिक्षा संबंधी सहायता उपलब्ध कराने के लिए जागरूकता बढ़ाना है। आयोजकों की ओर से कार्यक्रम में आने वाले लोगों से किसी प्रकार के चढ़ावे या दान की अपेक्षा नहीं की गई है। दरबार समाप्त होने के बाद भंडारे की व्यवस्था भी रहेगी।

विपिन धनगर ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में पहुंचकर आयोजन में सहभागिता करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *