सरदार पटेल जयंती पर पंजाब नेशनल बैंक ने लगाया रक्तदान शिविर, मंडल प्रमुख उदय महापात्रा ने किया पहला रक्तदान

इटावा। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं सतर्कता जागरूकता सप्ताह के उपलक्ष्य में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की ओर से कालपी सर्किल रोड स्थित बैंक की इटावा शाखा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला चिकित्सालय इटावा के ब्लड बैंक की मेडिकल टीम ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद उनका स्वैच्छिक रक्तदान कराया।

रक्तदान शिविर का शुभारंभ मंडल प्रमुख उदय महापात्रा ने स्वयं रक्तदान करके किया। इसके बाद बैंक के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान में भाग लिया। इस पहल के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की सहायता और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, उनके संघर्षों और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला गया। अधिकारियों ने देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उप मंडल प्रमुख अनूप मिश्रा, पीएलपी हेड विक्रांत सहगल, शाखा प्रबंधक निशाद खान, राज कपूर राणा, चीफ मैनेजर ज्योति शुक्ला, चीफ मैनेजर मदन मोहन सहित बैंक के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *