आचार्य आदि सागर अंकलीकर इंटर कॉलेज में एक स्वर एक संविधान कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।
इटावा।आचार्य आदि सागर अंकलीकर इंटर कॉलेज में आज दिनांक 26 नवंबर 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा भारतीय संविधान दिवस पर अभियान एक स्वर एक संविधान कार्यक्रम श्रीमती प्रियंका अंजोर अपर सिविल जज (जू.डि.) प्रथम इटावा की उपस्थिति में पूर्ण उत्साह के साथ मनाया गया।सभी छात्र छात्राओं ने संविधान की उद्देशिका की शपथ ली। श्रीमती प्रियंका अंजोर जी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं है, बल्कि हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। यह हमें न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व का अधिकार देता है। डॉ. भीमराव आंबेडकर के नेतृत्व में प्रारूप समिति ने देश को मजबूत लोकतांत्रिक आधार दिया।
संविधान हमें अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। आइए, हम संकल्प लें कि संवैधानिक मूल्यों का सम्मान करेंगे और एक जिम्मेदार नागरिक बनेंगे। भारतीय संविधान एवं राज्य व्यवस्था से संबंधित परीक्षा 25 छात्र-छात्राओं ने दी।
जिसमें अदिति चौरसिया कक्षा 10 प्रथम स्थान पर
रौनक कक्षा 12 द्वितीय स्थान पर
तथा भावेश कोष्ठा कक्षा 10 तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती सोहिनी यादव सहित उप प्रधानाचार्या अचला वर्मा अशोक नारायण,चेतन सिंह,राजीव यादव, अविनाश कुमार, सुमित सिंह,अविनेश कुमार, शिखा अग्रवाल,शीला शर्मा,प्रीति राही,नेहा शर्मा,विनीत कुमार,रेनू चौहान,मीनाक्षी दीक्षित आदि उपस्थित रहे।
