विधानसभा क्षेत्र में शिवपाल सिंह ने शोककुल परिवार को दी सांत्वना

जसवंतनगर,इटावा।जसवंतनगर शनिवार को सपा महासचिव क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव डॉ.सुनील यादव अध्यक्ष केमिस्ट एसोसिएशन एवं जिला उपाध्‍यक्ष भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मां श्यामवती के निधनोपरांत दिवंगत आत्मा की सद्गति के लिए आयोजित शांति यज्ञ में सम्मिलित हुए और शोकाकुल परिवार को ढाढस बंधाया। इसके अलावा ग्राम जनकपुर में पार्टी कार्यकर्ता ऋषभ यादव के पिता के निधन पर उनके घर पहुंच सांत्वना व्यक्त की। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि अनुज मोंटी यादव व अजेंद्र गौर, जिला उपाध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह,जिला सचिव जितेंद्र यादव मोना,नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता,विनोद यादव,सुभाष गुप्ता,ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर यादव, अभिषेक गागंलस,सभासद देवेंद्र यादव,गोपाल गुप्ता, चंद्र मोहन यादव,अनुपम यादव आदि साथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *