संगठन को मजबूत करने पर महिला प्रदेश अध्यक्ष देंगी जोर
भरथना,इटावा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने भारत के ग्रहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से सोमवार को दिल्ली में शिष्टाचार भेंट वार्ता कर वरिष्ठ दोनों नेताओं का स्वागत किया है,महिला प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद श्रीमती शाक्य ने शिष्टाचार भेंट वार्ता के दौरान अपने वरिष्ठ नेताओं से संगठनात्मक चर्चाओं में खासकर इटावा,औरैया और कानपुर जनपदों के साथ बुंदेलखंड क्षेत्र में और अधिक संगठन को मजबूत करने का वादा किया है।
महिला प्रदेश अध्यक्ष राजसभा सांसद गीता शाक्य ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं ने उनसे इटावा औरैया और कानपुर देहात के साथ बुंदेलखंड के संगठन और पदाधिकारियों को लेकर जमकर संगठनात्मक चर्चा की है। पार्टी नेताओं ने उन्हें आश्वस्त किया है कि केंद्र सरकार जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों में और अधिक गति प्रदान करने की योजना बना रही है।