इटावा। जनपद में दो माह पूर्व हुई शादी के बाद एक नव विवाहिता ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। नव विवाहिता की दो महीने पहले शादी हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम थाना पुलिस और सीओ ने मामले की जांच पड़ताल कर महिला का पोस्टमॉर्टम करवाया है। पुलिस को महिला के शव के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें उसने लिखा है कि “मेरी मौत में मेरे ससुराल वाले और मेरे मायके वाले किसी का दोष नहीं है, मैं अपनी जिंदगी से तंग आ चुकी हूं इसलिए आत्महत्या कर रही हूं” फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के ग्राम पचावली की रहने वाली उषा (22) पत्नी अमित शर्मा ने घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस ने सीओ सिटी और फोरेंसिक टीम को जानकारी दी। मौके पर पहुंच के अधिकारियों ने वीडियो ग्राफी कर सभी साक्ष्य को इकट्ठा किया। महिला के शव को फांसी के फंदे से उतार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। महिला का पैनल से पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। मृतका उषा शर्मा के पति अमित शर्मा ने बताया- उनकी शादी 10 फरवरी 2025 को जसवंत नगर के कस्बा सिद्धार्थ पुरी से हुई थी। आठ दिन पहले ही वह मायके से अपनी ससुराल आई हुई थी। पति ने पत्नी को बाहर से लाकर भंडारा खिलाया था और 1 घंटे बाद जब पति वापस पत्नी के कमरे में पहुंचा तो उसने कई आवाज़ लगाई, लेकिन पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला, जब उसने खिड़की से जाकर देखा तो ऊषा फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। जिससे वह चिल्लाने लगा। परिवार के सभी लोग इकट्ठे हो गए। इस घटना की जानकारी तुरंत ही पुलिस और मायके वालों को दी।
वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही मायके वाले भी घटनास्थल पर आ पहुंचे वही पति ने बताया कि अभी तक पत्नी से किसी भी बात पर कोई भी विवाद नहीं चल रहा था। लेकिन पता नहीं क्यों पत्नी ने ऐसा कदम उठाया है। सीओ सदर रामगोपाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि बीते सोमवार को महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी पर पुलिस फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच पड़ताल करने पहुंची थी। महिला के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मृतका के भाई ने जानकारी देते हुए बताया है कि ससुराल वालों ने जब सूचना दी। उसके बाद जब घर जाकर देखा तो मेरी बहन का शव बैड पर पड़ा हुआ था। गले में कोई रस्सी का फंदा नहीं था। अगर कोई बात उससे हुई होती तो वह हम लोगों को जानकारी देती। हमें लगता है कि उसकी ससुराल वालों ने हत्या कर दी है।
नव विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में की जीवन लीला समाप्त
