सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना

बकेवर, इटावा| भारत के प्रथम ब्लॉक महेवा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ब्लॉक प्रांगण में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया। पास में ही स्थित भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। मीडिया से बात करते हुए श्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए बोला कि भाजपा संविधान से बार बार छेड़ छाड़ कर रही है और अपनी जरूरत के हिसाब से कानूनों को बदल रही है। दलित वंचितों का शोषण करने का काम भाजपा के द्वारा किया जा रहा है। भाजपा किसानों को नैनो यूरिया का इस्तेमाल करने पर जोर देकर पूंजीपतियों को सीधा लाभ पहुंचा रही है। जबकि नैनो यूरिया का फसल पर प्रभाव न के बराबर है।
वहीं युवाओं को रोजगार मुहैया कराने में भाजपा असफल साबित हुई है।लोकमान्य रूरल इंटर कॉलेज में विशाल सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने पुलिस के काम पर सवाल खड़े करते हुए बोला कि चुनाव भाजपा नहीं लड़ती बल्कि पुलिस चुनाव जिताने का काम कर रही है। वहीं शिवपाल यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए बोला कि थानों चौकियों में भाजपा के कार्यकर्ता दलाली करते देखे जा सकते है। भाजपा केवल झूठे वादे करना जानती है। भाजपा ने आम जनता के साथ केवल छल किया है। शिवपाल यादव ने बोला कि 2027 के चुनाव में सपा की सरकार आने वाली है।इटावा का इतिहास स्वर्णिम पन्नो पर लिखा गया है। ए ओ ह्यूम की चर्चा करते हुए बोला कि जिनका कांग्रेस के निर्माण में हाथ था वो इटावा से इसे भागे थे जैसे कि दिल्ली में मैदान से एक प्रसिद्ध बाबा भागा था। इटावा औरैया क्रांति वीरों की धरती है जहां गोविंद दीक्षित ने रामप्रसाद बिस्मिल को पनाह दे कर भारत की स्वतंत्रता में योगदान दिया था। कांशीराम जी पर बोला कि नेता जी के सहयोग से ही कांसीराम राम सदन में पहुंचे थे।इटावा की लायन सफारी का भी जिक्र करते हुए श्री यादव ने बोला कि इटावा शेरों को जन्म देने वाली भूमि है । अगर आज गोरखपुर में शेर जाते है तो वो भी इटावा से।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने पी डी ए की एकजुटता से भाजपा डरी और सहमी हुई है।
मंच पर सपा के सांसद जितेंद्र दोहरे, ब्लॉक प्रमुख महेवा पवित्र दोहरे, अशोक यादव, जिला पंचायत सदस्य अंशुल यादव, आदित्य यादव ने चांदी का मुकुट पहना कर अखिलेश यादव और शिवपाल यादव को माला पहना कर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *