भाजपाइयों ने निकाली हर घर तिरंगा बाइक यात्रा

जसवन्तनगर,इटावा। भाजपा मण्डल द्वितीय व मण्डल प्रथम की मण्डल अध्यक्ष अजय यादव बिन्दू की अध्यक्षता में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अन्तर्गत तिरंगा बाइक यात्रा कस्बे के रामलीला तिराहा से मुख्य बाजार होते हुए श्री सीताराम मंदिर रेलमंडी पर संपन्न हुई।
तिरंगा बाइक यात्रा को मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष अजय धाकरे व विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता अजय यादव रेअंजा रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि ‘तिरंगा यात्रा के द्वारा संदेश दिया गया व समापन पर कार्यकर्ताओं व जनसमूह को संबोधित कर बताया केवल झंडा फहराने का आयोजन नहीं,बल्कि जन-जन में राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करने का जनआंदोलन है। पीएम नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में यह अभियान लगातार चौथी बार शुरू हुआ है और इसने राष्ट्र चेतना को सशक्त अभिव्यक्ति दी है। हर घर तिरंगा अभियान प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र के प्रति गौरव,आस्था और उत्तरदायित्व की भावना को जाग्रत करने का अभियान है। पिछले तीन वर्षों में हर घर तिरंगा एक जन आंदोलन बन गया है। देश भर में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने इस विचार को अपनाया गया।
तिरंगा बाइक यात्रा में मण्डल उपाध्यक्ष संजय मिश्रा,पूर्व मण्डल अध्यक्ष गोविंद शर्मा,लज्जाराम प्रजापति,श्रेयस मिश्रा, जितेन्द्र तोमर शीलू,मनोज राजपूत,राजेन्द्र चौहान, पुष्पेन्द्र अग्निहोत्री,जयशिव बाल्मीकि,मण्डल अभियान संयोजक ध्रुवेश तोमर, शशिकांत चौधरी,रामकुमार धनगर,राधवेंद्र यादव,देवेन्द्र गौर,सुमित जोशी,राजीव उपाध्याय, उमा सागर,संजय चौहान, विवेक गुप्ता,उमेश राजपूत,दीपक धाकरे, कीर्ति भदौरिया,सरमन राठौर,श्याम प्रताप तिवारी, श्यामबाबू शंखवार,हासिम अंसारी,अभिषेक प्रजापति, अभिषेक शुक्ला,हेमंत धाकरे,उमेश शाक्य,नीतेश राजपूत,आनंद राठोर, होशियार राजपूत,नीलेश यादव,अर्जित दुबे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *