यमुना तट पर भव्य देव दीपावली, अपर्णा यादव ने बिहार में ‘कमल’ खिलने का किया दावा

इटावा।देव दीपावली के पावन अवसर पर आज इटावा के यमुना तट पर अंतर्राष्ट्रीय करणी सेना द्वारा एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दीपोत्सव में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

​कार्यक्रम का आयोजन करणी सेना के जिला अध्यक्ष धृतेंद्र प्रताप सिंह चौहान और अन्य पदाधिकारियों के नेतृत्व में किया गया। अतिथियों ने मुख्य अतिथि अपर्णा यादव का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इसके बाद अपर्णा यादव ने यमुना किनारे मंत्रोच्चार के बीच आरती की और 21 हजार दीपोत्सव को प्रयागराज जैसा भव्य रूप देकर एक नई दिशा देने की बात कही। इस दौरान, बड़ी संख्या में श्रद्धालु यमुना तट के किनारे मौजूद रहे, जिनके लिए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे।

​बिहार चुनाव और राहुल गांधी पर तीखे बयानबाजी की

​मीडिया से बातचीत के दौरान अपर्णा यादव ने राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बात की।

बिहार चुनाव पर बोला: उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रसिद्ध पंक्तियों को दोहराते हुए कहा, “सूरज उगेगा, अंधकार छटेगा और कमल खिलेगा।” उन्होंने बिहार में कांग्रेस के नेतृत्व में रही अराजकता पर निशाना साधा और कहा कि जो विकास 50 साल में हो जाना चाहिए था, वह अब एनडीए (NDA) की वजह से संभव हो पाया है। उन्होंने दृढ़ता से कहा कि इस बार बिहार में पूर्णता कमल खिलेगा और भारतीय जनता पार्टी विजय पताका फहराकर वापस आएगी।

राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बयानबाजी पर टिप्पणी करते हुए अपर्णा यादव ने कहा, “राहुल गांधी बार-बार सनातन धर्म का और सेवा के प्रति असंवेदनशील बयानबाजी करते हैं, जो बिल्कुल भी अच्छी नहीं है।” उन्होंने सुझाव दिया कि राहुल गांधी को संविधान के लिए और अधिक चिंता करनी चाहिए तथा भारत और राष्ट्रीयता के प्रति अपना भाव ठीक करने के लिए और पढ़ना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *