एसआईआर का मतलब “मतदाता सूची में सिर्फ भारतीय रहेंगे – प्रकाश पाल

इटावा।मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अन्तर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता की अध्यक्षता में भर्थना विधानसभा के महेवा ब्लॉक परिसर में तथा लखना नगर पंचायत परिसर में तथा सदर विधानसभा के सनातन धर्म इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित बीएलए-2 व बूथ समिति की बैठक संपन्न हुई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र से क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल उपस्थित रहें।

कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र से क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि  एसआईआर का मतलब “मतदाता सूची में सिर्फ भारतीय रहेंगे”। एसआईआर से किसी भारतीय के वोट पर कोई फ़र्क नहीं पड़ने वाला हैं। इसका उद्देश्य केवल घुसपैठियों को मतदाता सूची से बाहर निकालना हैं। जो भी दल या नेता घुसपैठियों को मतदाता सूची में बाहर करने का विरोध कर रहा हैं असल में वो सभी देश विरोधी हैं।

क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने भर्थना विधानसभा के महेवा शक्तिकेंद्र के बूथ संख्या 260 261 262 263, 268 व 269 पर तथा लखना शक्तिकेंद्र के बूथ संख्या 281, 282, 283, 284, 285 व 286 पर तथा सदर विधानसभा के सनातन धर्म इंटर कॉलेज शक्तिकेंद्र 235, 236,237, 238 व 239 पर पहुंचकर पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया।

पोलिंग स्टेशन पर जाकर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बीएलओ से अभी तक भरे गए गणना प्रपत्रों के बारे में जानकारी लेकर शेष बाकी गणना प्रपत्रों को शीघ्र अतिशीघ्र जमा करवाकर ऑनलाइन करने के लिए आदेशित किया।

पोलिंग स्टेशन पर बूथ अध्यक्षो व बीएलए-2 से वार्ता करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा की बूथ पर निवास करने वाले त्रिदेव (बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी व बूथ प्रवासी) व बूथ समिति सदस्यों की भी ये जिम्मेदारी बनती हैं कि वो प्रशासनिक अधिकारी बीएलओ की सहायता करते हुए ये सुनिश्चित कर लें कि कोई भी पात्र वोटर मतदाता सूची में रहने से वंचित न होने पाए। एसआईआर का उद्देश्य ही पात्र वोटरों को बनाए रखना व आपत्रों के वोट सूची से बाहर करवाकर लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखना हैं। गणना प्रपत्र भरने के बाद जारी होने वाली मतदाता सूची का पिछली मतदाता सूची से मिलान करते हुए ।आप सभी को ‘ट्रिपल डी’ पर कार्य करना हैं इसके अन्तर्गत हमें घुसपैठियों को पहले डिटेक्ट करना हैं उसके बाद उसे मतदाता सूची से डिलीट करवाना हैं उसके बाद उसे अपने बूथ से डिपोर्ट करवाना हैं।

बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए कहा कि 18 साल पूर्ण कर चुके लोगों का फॉर्म 6 भरकर नए वोट बनवाकर लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करें।

बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, एसआईआर जनपद प्रभारी व पूर्व जिलाध्यक्ष औरैया भुवन प्रकाश गुप्ता, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा संदीप ठाकुर, एसआईआर सह-संयोजक कृपानारायण तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष व सदर विधानसभा प्रभारी गोपाल मोहन शर्मा, जिला महामंत्री प्रशांत राव चौबे, जिला उपाध्यक्ष हरनाथ कुशवाह, जिला मंत्री रजत चौधरी, जितेंद्र गौड़, ममता कुशवाहा, कोषाध्यक्ष संजीव भदौरिया, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, बासु चौधरी, आयुष राज, जिला संयोजक सोशल मीडियाविमलेश शाक्य, जिला मंत्री अंकित सैनी सुरेश राजपूत, मंडल अध्यक्ष उदय कुशवाहा, विनोद चौहान, प्रमोद राठौर, अश्वनी त्रिपाठी सहित बूथ पदाधिकारी, बीएलए-2 व पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *