जसवंतनगर,इटावा।
नगर के मुख्य बस स्टैंड चौराहे के पास नगर पालिका द्वारा स्थापित रैन बसेरा का गुरुवार को पालिका अधिशासी अधिकारी श्याम बच्चन सरोज ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ठंड से ठिठुर रहे जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के लिए रैन बसेरा के बाहर अलाव जलवाए। उन्होंने रैन बसेरे में ठहरने वाले मुसाफिरों से व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। रैन बसेरा में बाहर से आने वाले जरूरतमंद और मुसाफिरों के लिए निशुल्क विश्राम की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यहाँ साफ-सुथरे रजाई, गद्दे,चादर,तकिया और कंबल की व्यवस्था की गई है। साथ ही शौचालय, स्नानगृह,प्रकाश व्यवस्था और अलाव जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे ठंड के मौसम में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। ईओ श्याम वचन सरोज ने बताया कि पिछले दो दिनों से बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए ठंड नगर क्षेत्र में करीब दस स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराई गई है,ताकि खुले में रहने वाले लोगों को सर्दी से बचाया जा सके। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि रैन बसेरे और अलाव की व्यवस्था नियमित रूप से जांची जाए। इस अवसर पर पालिका के करअधीक्षक अरविंद शर्मा,वरिष्ठ लिपिक नवनीत शाक्य, लाल कुमार यादव,सखी त्रिपाठी शिवांग यादव और सफाई नायक रामसिया,विनोद,राजू भी मौजूद रहे। रैन बसेरा व अलाव की व्यवस्था से जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत मिल रही है।
ठंड से वचाव के लिए जलवाए गए अलाव रैन बसेरा की व्यवस्था
