इटावा। जनपद प्रदर्शनी/ इटावा महोत्सव एवं समाज उत्थान समिति के तत्वाधान में बुधवार की शाम नगर पालिका परिषद इटावा के सहयोग से प्रदर्शनी के मंच पर हुए स्वच्छता ही सेवा सम्मान समारोह में तीन सौ से अधिक स्वच्छता सेवियों का शॉल, प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर सिंह, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष ज्योति गुप्ता संटू, सैफई आयुर्विज्ञान के रजिस्ट्रार दीपक कुमार वर्मा, शिव कुमार अग्रवाल – वरिष्ठ कर अधिवक्ता , असिस्टेंट प्रो. डा. मयंक कुमार, प्रो. सूरज कुमार (जामिया इस्लामियां वि. वि. दिल्ली) के अलावा पालिका के ब्रांड एंबेसडर आलोक दीक्षित, डॉ. आशीष त्रिपाठी, सौम्य वर्मा तरुन और डॉ. हरीशंकर पटेल ने अधिशाषी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुनील कुमार के साथ नगर पालिका के स्वच्छता कर्मियों एवं स्वच्छता अभियान से जुड़े सभी समाजसेवियों समेत नारायन कालेज के NCC के बच्चों का सम्मान करने के साथ उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए।

इससे पूर्व दीप प्रज्जवलन के साथ आरंभ हुए इस कार्यक्रम में श्री कुर्मी क्षत्रिय महासभा के बच्चों ने “सरस्वती वंदना, एक तेरा नाम सांचा और गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल” गीत पर नृत्य करके लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। परियोजना विश्लेषक विवेक सिंह ने पीपीटी के माध्यम से पालिका द्वारा स्वच्छता मिशन को लेकर किए गए कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम संयोजक तथा समाज उत्थान समिति के अध्यक्ष डॉ. हरीशंकर पटेल ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि अपने तीज त्योहार मनाने की चिंता न कर हमारे स्वच्छता कर्मी आपके द्वार पर आकर आपकी गलियों की सफाई करते हैं, सही मायने में यही हमारे असली नायक हैं, इसलिए इनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। गत वर्ष से स्वच्छता ही सेवा एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी, आज यह दूसरा कार्यक्रम है, उसमें भी प्रदर्शनी प्रशासन की तरफ से हमें बहुत ही कम समय दिया गया, वरना यह कार्यक्रम और बड़े रूप में आयोजित किया जाता। लेकिन हम इसके बाद भी अपने स्वच्छता प्रहरियों का सम्मान करते रहेंगे। इस अवसर पर उन्होंने केक भी काटा और सभी को नव वर्ष की बधाई दी।
डीपीएम सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत हमारी नगर पालिका द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन हेतु नगर में पक्का तालाब, मकसूद पुरा, उमरैन में एमआरएफ सेंटर खोले गए हैं, जहां सूखे कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है, जबकि गीले कूड़े को कंपोस्ट पिट पर लाया जा रहा है। इसके अलावा आईईसी की टीम द्वारा घर घर जाकर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। शासन के निर्देश पर पालिका परिषद ने 156 घंटे का नगर में महा सफाई अभियान भी चलाया और नगर पालिका द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में भी बताया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक नत्थीलाल कुशवाह, सफाई खाद्य निरीक्षक विशाल, अर्बन कॉर्डिनेटर आईटीसी मिशन, सुजीत कुमार, प्रोजेक्ट एनालिस्ट विवेक सिंह,जिला कंप्यूटर ऑपरेटर शिवम शंखवार, इंजी. राजेश कुमार वर्मा, नेशनल कैडेट कोर NCC) के बच्चे, आईईसी टीम से खुशबू, अमित, सुषमा, यश, छोटू, राहुल, अभिषेक, , उज्जवल यादव, राम मोहन पाल, अशोक कुमार यादव प्र. अ., मंजुलता राजपूत प्र. अ.,और नगर पालिका स्टॉप से अंशुल आसिफ,रोहित आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन सुधीर मिश्र ने किया ‘
अंत में कार्यकम की अध्यक्षता कर रही नगर पालिका परिषद , इटावा की अध्यक्ष ज्योति गुप्ता ने सभी का आभार जताया।
