इटावा। ऐतिहासिक इटावा प्रदर्शनी एवं महोत्सव के समापन अवसर पर सामाजिक सरोकारों और जन-जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में, नशा निवारण एवं जागरूकता कार्यक्रम के सफल संयोजन के लिए वरिष्ट पत्रकार गुलशन कुमार को जिला प्रशासन द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
प्रदर्शनी के मुख्य पंडाल में आयोजित भव्य समारोह के दौरान प्रदर्शनी अध्यक्ष/जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने गुलशन कुमार के प्रयासों की सराहना की। अधिकारियों ने उन्हें शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
गुलशन कुमार ने प्रदर्शनी महोत्सव के दौरान नशा निवारण अभियान के संयोजक के रूप में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। उनके द्वारा चलाए गए इस अभियान की प्रशासनिक अधिकारियों सहित आम जनमानस ने भी प्रशंसा की। पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के उनके इस जज्बे को समापन समारोह में प्रमुखता से सराहा गया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद वरिष्ठ पत्रकार गुलशन कुमार ने कहा कि समाज को नशे जैसी बुराई से मुक्त करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। प्रशासन द्वारा मिला यह सम्मान भविष्य में और अधिक ऊर्जा के साथ सामाजिक जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित करेगा।
