जसवंतनगर,इटावा। सराय भूपत कटेखेड़ा में बी एल ओ वंदना यादव ने घर घर जाकर एस आई आर नोटिस हाथों में थमाया और दी महत्वपूर्ण जानकारी।
वंदना यादव ने कहा कि जिन मतदाताओं कि मैपिंग (जानकारी) पूरी नहीं हो पाई है या जिनके डेटा में कमियां पाई गई है,उन मतदाताओं के नोटिस आए है।
उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं को हम नोटिस दे रहे है उन मतदाताओं को नोटिस में लिखी निर्धारित तिथियों में नगर निगम जसवंतनगर में अपने दस्तावेजों,जैसे आधार कार्ड,हाईस्कूल की मार्कशीट,वोटर कार्ड, परिवार रजिस्टर की नकल, बैंक की पासबुक की फ़ोटो कॉपी,या निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित अन्य दस्तावेजों में से दो आईडी प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
इस दौरान रानी बेगम, जाफरा बेगम, सलमा आदि अन्य महिलाओं को भी नोटिस दिय गये।
बीएलओ ने हर घर हाथों में थमाया एसआईआर नोटिस
