सैफई। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई के,0कुलपति डॉ. अजय सिंह के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय की सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के अंतर्गत आउटरीच एक्टिविटी कार्यक्रम के तहत विकास खंड बसरेहर के ग्राम रहिन में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, रोगों की रोकथाम एवं उपचार संबंधी परामर्श प्रदान करना तथा विश्वविद्यालय के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की सुविधाओं से उन्हें जोड़ना था।
स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन डॉ.नरेश पाल सिंह,डॉ. अजय कुमार एवं ग्राम प्रधान मनोज शाक्य ने किया।
इस अवसर पर आउटरीच एक्टिविटी टीम के सदस्य डॉ.राजमंगल यादव,डॉ. प्रवेश कुमार,डॉ.राजीव कुमार (हड्डी रोग विभाग), डॉ.धीरेंद्र कुमार,डॉ. सोमनाथ भट्टाचार्य,डॉ. संजय कुमार कनौजिया, डॉ.अजमत कमाल अंसारी, डॉ.विवेक वर्मा,डॉ.रजत गुप्ता,डॉ.कंचन,डॉ. अभिषेक साहू,सामुदायिक चिकित्सा विभाग से तकनीशियन विजय कुमार तथा कुनाल सहित अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य शिविर को सफलता पूर्वक संपन्न कराने में मनोज कुमार मौर्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा। साथ ही पैरामेडिकल छात्रों एवं ऑप्टोमेट्रिक छात्रों ने भी इस शिविर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
शिविर के दौरान नेत्र रोग, जनरल मेडिसिन,हड्डी रोग, ईएनटी,जनरल सर्जरी, पीएमआर एवं पैथोलॉजी विभाग के चिकित्सकों द्वारा रोगियों की निःशुल्क जाँच एवं परामर्श प्रदान किया गया। इसके साथ ही रोगियों को निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीण क्षेत्र के लगभग 400 मरीजों को लाभ प्राप्त हुआ।
सैफई यूपीयूएमएस के शिविर में जांच को उमड़े ग्रामीण मरीज,400 ग्रामीणों को मिला लाभ
