जसवंतनगर,इटावा। नगर में लगातार बनी जाम की समस्या और दुकानदारों द्वारा सड़क पर आगे बढ़कर सामान रखने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया।गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बस स्टैंड चौराहे से लुधपुरा तिराहे तक सीओ आयुषी सिंह के नेतृत्व में अभियान संचालित किया गया। पुलिस टीम ने मुख्य बाजार, सदर बाजार,मंडी,सर्राफा बाजार और महिला बाजार में पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के निर्देश दिए। सड़क पर अव्यवस्थित रूप से खड़े दोपहिया वाहनों और ई-रिक्शाओं पर कार्रवाई करते हुए करीब दो दर्जन वाहनों के चालान किए गए।इसके साथ ही सर्राफा बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की गई। कई स्थानों पर कैमरे खराब पाए गए,जिन्हें शीघ्र ठीक कराने के लिए संबंधित दुकानदारों को निर्देश दिए गए। सीओ ने कहा कि जाम और अतिक्रमण की समस्या से राहत दिलाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे व दुकान दारों को चेतावनी दी इस दौरान सिटी इंचार्ज मनीष कुमार,मंडी चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार, उपनिरीक्षक शुभम वर्मा सहित दो दर्जन कांस्टेबल मौजूद रहे।
जाम से निपटने को बाजारों में चला चेकिंग अभियान, अतिक्रमण हटवाए
