नए मतदाता जोड़ने हेतु गांव-गांव पहुंचे एसडीएम,बूथों का किया निरीक्षण बीएलओ को दिये

जसवंतनगर,इटावा।विधानसभा क्षेत्र में नए मतदाताओं को जोड़ने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एसडीएम कुमार सत्यम जीत सिंह ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों के बूथों का भ्रमण कर फार्म-6 भरवाने वाले केंद्रों की प्रगति का निरीक्षण किया।


उन्होंने धौलपुर,जैनपुर नागर,मुहब्बतपुर नगला भगत,नगला तौर,सिरहोल, भेसांन, रायनगर,नगला केशोंराय,तमेरी,केस्त, बनकटी बुजुर्ग व जारीखेड़ा गांवों में बनाए गए केंद्रों पर बीएलओ एवं समूह सखियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं से सीधे संवाद कर उन्हें मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता बनना आवश्यक है। मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी भी है।एसडीएम ने बीएलओ को निर्देश दिए कि पात्र कोई भी युवक या युवती मतदाता बनने से वंचित न रहे। साथ ही फार्म-6 भरने की प्रक्रिया को सरल व पारदर्शी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अभियान को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूरा करने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *