इटावा ।जनपद के कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में ‘राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह जनवरी 2026’ के समापन और ‘जिला सड़क सुरक्षा समिति’ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कई कड़े निर्देश जारी किए गए।बैठक में सर्वप्रथम जिलाधिकारी महोदय ने अतिक्रमण हटाए जाने हेतु निर्देश दिए।

उन्होंने कहा की जगह-जगह ज़ेबरा क्रॉसिंग बनाई जाए। उन्होंने कहा कि जहां भी सर्विस लाइन है वहां से अतिक्रमण हटाया जाए एवं सरकारी सड़कों पर जो भी सामग्री पड़ी है उसको जप्त किया जाए साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए की हाईवे पर लाइट की व्यवस्था अवश्य की जाए।
उन्होंने कहा कि शहर में स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं एवं भरथना बाईपास पर जो बसे रुकती हैं उन्हें नीचे स्थाई जगह दी जाए। उन्होंने कहा कि जसवंतनगर से कचौरा रोड पर दुर्घटनाओं की संभावना होती है इसका समाधान अवश्य किया जाए।

उन्होंने कहा सैफई से कानपुर जाने वाले रास्ते पर जो नाला है उसको हटाया जाए एवं बसरेहर से चौपला जाने वाले रास्ते पर अत्यधिक दुर्घटनाओं की संभावना रहती है इसको जल्द से जल्द ठीक किया जाए तथा मंडी के सामने रोड पर अतिक्रमण है उसको हटाया जाए।
उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि बच्चों को टू व्हीलर वाहन स्कूल में नहीं लाना चाहिए इस पर रोक लगाई जाए एवं डीएल के बगैर वाहन लाने पर रोक लगाया जाए तथा स्कूली बच्चों को जागरूक किया जाए एवं उनके अभिभावक को भी पेरेंट्स मीटिंग में बुलाकर जागरूक अवश्य किया जाए।
उन्होंने कहा कि स्कूली ड्राइवर की मेडिकल जांच अवश्य की जाए एवं ड्राइवर तथा वाहनों का फिटनेस चेक किया जाए।
उन्होंने ए आर एम रोडवेज को निर्देश दिए की रोडवेज बसें जो भी आए एक ही तरफ से आए एवं उनके जाने एवं आने का साइड अलग किया जाए। उन्होंने बताया कि इटावा में वन वे का प्लान जारी रहेगा यह एक माह चलाया जाएगा इटावा शहर वन वे व्यवस्था मैप चलाया जाएगा।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी महोदय द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रचार प्रसार एवं जागरूकता में उत्कृष्ट कार्य करने पर सीमा श्रीवास्तव को प्रशस्ति पत्र दिया गया एवं राहवीर योजना के तहत अवनीश दुबे को सम्मानित किया गया।

बैठक के दौरान माननीय सांसद प्रतिनिधि,अपर पुलिस अधीक्षक अभय नाथ त्रिपाठी , नगर मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर, क्षेत्राधिकारी रामगोपाल शर्मा,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद संतोष कुमार मिश्रा, ए आरटीओ प्रदीप कुमार,जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल सिंह ,एन एच ,pwd सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे
