जंगली सुअरों के झुंड से बाइक टकराई,बाइक सवार हुआ गंभीर घायल

जसवंतनगर,इटावा।
जसवंतनगर में शुक्रवार को अपनी साली को क्षेत्र के जसोहन बगिया स्कूल से परीक्षा दिलाकर वापस लौट रहे आगरा जनपद के पिनाहट तहसील क्षेत्र के थाना खेड़ा राठौर अंतर्गत गांव खोअरी निवासी 20 वर्षीय रामकेश पुत्र रामबाबू सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि रास्ते में अचानक सड़क पार कर रहे जंगली सुअरों के झुंड निकलने से उनकी मोटर साइकिल टक्करा गयी जिससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक शिवशंकर सिंह ने घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया लेकिन परिजन आगरा के एक निजी अस्पताल में युवक को रेफर कराकर ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *