वैश्य समाज का होली मिलन व सम्मान समारोह आयोजित

इटावा। शहर के अशोक नगर स्थित कुमार वाटिका में वैश्य समाज द्वारा होली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता शामिल हुए, जिनका वैश्य समाज के पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद समाज के सम्मानित लोगों का अबीर-गुलाल लगाकर तथा पटका पहनाकर स्वागत किया गया।


मुख्य अतिथि डॉ. सुमंत गुप्ता ने उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली मिलन का यह पर्व समाज को जोड़ने, समरसता बढ़ाने और आपसी गिले-शिकवे दूर करने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर सभी लोग एक-दूसरे से गले मिलकर आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करते हैं।
उन्होंने जानकारी दी कि अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन 15 मार्च को आगरा में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में समाज के आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। साथ ही विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन भी आयोजित होगा। उन्होंने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की।
इस दौरान विधान परिषद सीटों में वैश्य समाज को 10 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने का प्रस्ताव भी पारित करने की बात कही गई तथा आगामी विधानसभा चुनाव में वैश्य समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई।

इस कार्यक्रम का सफल संचालन विवेक रंजन गुप्ता द्वारा किया


कार्यक्रम में रामशरण गुप्ता, मनोज गुप्ता (एसीसी), अनंत अग्रवाल, जिलाध्यक्ष लालजी गुप्ता, पूर्व चेयरमैन जसवंतनगर अमरनाथ गुप्ता, राजेश गुप्ता, विवेक रंजन गुप्ता, जयकुमार गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, अजय गुप्ता, सर्विस पोरवाल, धर्मेंद्र गुप्ता सहित वैश्य समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *