भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली कस्बा अन्तर्गत कन्नौज इटावा हाईवे के बिधूना मार्ग स्थित सती मंदिर मोड के समीप बीती मंगलवार देर शाम करीब 6 बजे रसोई गैस से संचालित एक मारुति ओमनी कार धू धूकर उस समय जल उठी जब एक नामजद रसोई गैस विक्रेता उक्त एक स्कूल की बिल्डिंग के बराबर में मारुति ओमनी कार में गैस रिफिलिंग कर रहा था,और कार में अचानक भीषण आग लग गई।
ओमनी कार में अचानक आग लगता देख आस पास के लोगों और राहगीरों में बुरी तरह अफरा तफरी के साथ भगदड़ मच गई,साथ ही रसोई गैस भराने को खड़े कईं अन्य कारें भी मौके से भाग खड़ी हुईं।
घटना की सूचना पर फायरबिग्रेड मशीन ने समय रहते मौके पर पहुंचकर कार में पीछे लगे भारी भरकम गैस सिलेंडर के फटने से पहले फायरकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के साथ बमुश्किल आग पर काबू पा लिया। और एक बड़ा हादसा घटित होने से बचा लिया। लेकिन तब तक कार जलकर मात्र टीन का डब्बा बन कर रह गई।
कार में भीषण आग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू करदी है।
आसपास मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया गया कि कार के पास गैस नापतोल के लिए कांटा और कुछ रसोई गैस सिलेंडर भी रखे हुए थे,और नामजद रसोई गैस विक्रेता कार में गैस भर रहा था।
सूत्रों के मानें तो भरथना कस्बा में कई स्थानों पर खुलेआम अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का कारोबार चल रहा है। जिसमें इटावा रोड, रेलवे ओवरब्रिज के पास, एसवी इंटर कॉलेज के सामने,हनीहोम गेस्ट हाउस गेट के आसपास,बिधूना मार्ग सती मन्दिर,ऊसराहार रोड,सब्जी मंडी के आगे तथा पाली बंबा के पास इस तरह की रात दिन लगातार गतिविधियां चलती देखी जा रही हैं।
स्कूल के पास कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी भीषण आग
