कूलर के तार में फंसकर 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

इटावा। शहर के बगिया अड्डा क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां घर में खेल रहे एक मासूम बच्चे की कूलर के तार में फंसकर गला घुटने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह का करीब 10 वर्षीय पुत्र हर्ष घर में खेल रहा था। इसी दौरान अचानक उसका गला कूलर के तार में फंस गया, जिससे उसकी सांस रुक गई। घटना के समय घर के अन्य बच्चे स्थिति को समझ नहीं पाए।
परिजन जब तक हर्ष को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने ईसीजी व नब्ज की जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि नवरात्रि का पहला दिन होने के कारण मां पूजा-पाठ और अन्य कार्यों में व्यस्त थी, जबकि बच्चे घर में खेल रहे थे। अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया।
हर्ष अपने परिवार का सबसे छोटा बेटा था। बेटे की मौत की खबर सुनते ही माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और घर में मातम छा गया।
सूचना मिलते ही हर्ष के पिता, जो सीजेएम कोर्ट में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं, तुरंत अस्पताल पहुंचे। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *