इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव द्वारा सोमवार को सपा नेता बीरभान सिंह उर्फ बीरू के नवीन पेट्रोल पंप “उपेक्षा फिलिंग स्टेशन” का ग्राम सुनवारा के समीप मानिकपुर बाईपास पर फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में सपा नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री रामसेवक यादव, पूर्व राज्य मंत्री के.पी. सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू, नगर चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संटू, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल यादव सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया और आयोजक को शुभकामनाएं दीं।
अपने संबोधन में नेताओं ने कहा कि इस तरह के प्रतिष्ठान क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पेट्रोल पंप के शुरू होने से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि इससे आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम में सर्बेश शाक्य, आशीष राजपूत, आशीष पटेल, कमलेश भदौरिया, देवेंद्र भदौरिया, शिल्पू भदौरिया सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों की भी अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। स्थानीय नागरिकों ने नए पेट्रोल पंप के शुभारंभ पर खुशी जाहिर करते हुए इसे क्षेत्र के लिए उपयोगी बताया।
अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया।
सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने उपेक्षा फिलिंग स्टेशन का फीता काट किया शुभारंभ
