भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने मधुर शर्मा को बनाया इटावा का जिलाध्यक्ष

इटावा। भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कदम उठाते हुए मधुर शर्मा को इटावा जनपद का जिला अध्यक्ष घोषित किया है। उनके जिलाध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी मिलते ही संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
संगठन की ओर से जल्द ही जिला अध्यक्ष मधुर शर्मा के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इसके तहत विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपकर संगठन का विस्तार किया जाएगा, जिससे जनपद में संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
वहीं, भारतीय किसान यूनियन (भानू) के पदाधिकारियों ने मधुर शर्मा को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के साथ उनके हितों के लिए कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *