ईट से भरा नशेडी ट्रैक्टर चालक ने बच्चे को रौंदा

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली कस्बा के मोहल्ला गिहार नगर में सोमवार की शाम करीब 4 बजे सुन्दर उर्फ कंजू के परिजनों में उस समय कोहराम मच गया जब घर कुछ दूरी पर खेल रहे उसके 10 वर्षीय बेटे कुणाल को नाथ भट्टा की ईंटों से ओवर लोड भरे एक नशेडी ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने रौंद डाला और घटना को अंजाम देकर ट्रैक्टर को मौके पर छोड़ चालक भाग जाने में सफ़ल हो गया।


घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गम्भीर घायल कुणाल को तत्काल इलाज के लिए जिलचिकित्सालय भिजवाया लेकिन कुणाल की इलाज से पहले रास्ते में ही मौत हो गई।
जिसपर पुलिस ने ईंटों से भरा ट्रैक्टर अपने कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू करदी है।
कुणाल की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम और पूरे गिहार नगर के वाशिंदे शोक में डूब गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुणाल गली में सड़क किनारे खेल रहा था इसी बीच ईंटों से भरा एक ट्रैक्टर आया जिसका चालक शराब के नशे में धुत्त था और चालक ने नशे की हालत में ट्रैक्टर कुणाल के ऊपर चढ़ा दिया जिसमें कुणाल मरणासन्न हो गया।
मृतक अपने तीन भाई समीर,अम्बर और दो बहन छवि,कुन्नू में चौथे नम्बर का था। कुणाल की मौत की खबर से सभी भाई बहन मां विनीता और पिता सुन्दर उर्फ कंजू सहित परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *